khabar abhi tak

जबलपुर-अमरकंटक हाइवे पर बड़ा हादसा, डिंडौरी में चलते ट्रॉले में पीछे से घुसी बाइक, 4 की मौत

डिंडौरी. मध्य प्रदेश के जबलपुर-अमरकंटक हाइवे के डिंडौरी में एक बाइक आगे चल रहे ट्रॉले में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें बाइक चालक, दो महिलाएं और 14 साल का बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

ये हादसा बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे शहपुरा थाना क्षेत्र के कोहानी देवरी के पास जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार- ट्रॉला (एमरी 04 जीबी 2944) शहपुरा से जबलपुर की ओर जा रहा था। पीछे से आ रही बाइक पर चार लोग सवार थे, जो ट्रॉले से टकरा गए। थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि ट्रॉले का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

हादसे में इनकी हुई मौत

नान सिंह (28) पिता बलदेव सिंह परस्ते, निवासी ग्राम धनौली चौकी बिछिया थाना शहपुरा। सरोज (22) पति नान सिंह परस्ते (22), निवासी ग्राम धनौली चौकी बिछिया थाना शहपुरा। चंपा बाई (19) पिता जेठू सिंह वरकड़े, निवासी ग्राम शाहदरा थाना कुंडम जिला जबलपुर। 

जानकारी के अनुसार, नान सिंह अपनी पत्नी सरोज और भतीजी प्रिया के साथ बाइक से अपने ससुराल जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के शहदरा गांव जा रहा था। कटंगी गांव में उसकी रिश्तेदार चंपा बाई पिता जेठू सिंह बरकडे मिल गई। उसने भी साथ चलने की बात कही और बाइक पर बैठ गई। चारों बाइक से जा रहे थे, तभी कोहानी देवरी में सड़क हादसे के शिकार हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak