khabar abhi tak

48 घंटे में ' चक्रवात ' से तय होगी ठंड की रफ्तार !


जबलपुर।
अगले 24 से 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होंगे। इन्हीं घंटों में तय होगा कि यह चक्रवात बनेगा या नहीं और इसकी दिशा क्या होगी। यदि यह तूफान में बदलता है तो मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। यह आशंका मौसम वैज्ञानिकों की है, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में ठंड की रफ्तार तय होगी।

प्रदेश में मौसम साफ होने की वजह से उत्तरी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। बुधवार रात खंडवा और खरगोन जिले में सीवियर कोल्ड वेव दर्ज की गई। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, नरसिंहपुर, रतलाम, शिवपुरी और भोपाल में भी कोल्ड वेव दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है प्रदेश में अभी दो दिन तक शीतलहर का दौर जारी रहेगां। 22 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास एक लो प्रेशर एरिया बनने से मौसम में कुछ बदलाव आएगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश की भी संभावना बन रही है।

प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान राजगढ़ में दर्ज हो रहा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात भी प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दूसरे नंबर पर पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

जबलपुर- 10.4 डिग्री सेल्सियस

राजगढ़- 7.5 डिग्री सेल्सियस

पचमढ़ी- 7.6 डिग्री सेल्सियस

इंदौर- 8 डिग्री सेल्सियस

भोपाल- 9.2 डिग्री सेल्सियस

ग्वालियर- 11.9 डिग्री सेल्सियस

शिवपुरी- 8 डिग्री सेल्सियस

उज्जैन- 10.5 डिग्री सेल्सियस

नौगांव- 8.3 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में दिन का अधिकतम तापमान

जबलपुर- 26.1 डिग्री सेल्सियस

नर्मदापुरम- 28.7 डिग्री सेल्सियस

भोपाल- 25.6 डिग्री सेल्सियस

ग्वालियर- 27.4 डिग्री सेल्सियस

इंदौर- 26.6 डिग्री सेल्सियस

रीवा- 25.2 डिग्री सेल्सियस

सागर- 26.6 डिग्री सेल्सियस

उज्जैन- 29 डिग्री सेल्सियस

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak