khabar abhi tak

शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 25100 के नीचे लुढ़का

नई दिल्ली. कमजोर वैश्विक रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने के कारण शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दो दिन की तेजी पर विराम लगाते हुए गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 400.76 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,231.92 पर बंद हुआ। 

कारोबार के दौरान यह 444.84 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 85,187.84 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 124.00 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 25,068.15 पर आ गया। रुपया 89 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया; इंट्रा-डे सत्र के दौरान 89.49 के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का ये रहा हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इटरनल प्रमुख रूप से पिछड़े रहे। वहीं, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और आईटीसी लाभ में रहीं।

यूरोपीय बाजार में रही गिरावट 

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.79 प्रतिशत, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक 2.45 प्रतिशत, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 2.40 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 2.38 प्रतिशत गिर गया। यूरोपीय बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट में 2.15 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 1.56 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.84 प्रतिशत की गिरावट आई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak