khabar abhi tak

बड़ा हादसा : ट्रक से टकराकर गड्ढे में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेरू में 37 लोगों की मौत

नई दिल्ली. दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स के मामले आए दिन ही कहीं न कहीं देखने को मिलते हैं। इसी तरह का एक मामला अब पेरू में सामने आया है। देश के दक्षिणी क्षेत्र अरेक्विपा में एक भीषण बस एक्सीडेंट हो गया।

जानकारी के अनुसार पेरू के अरेक्विपा में साउथ पैन-अमेरिकन हाईवे पर एक यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर की वजह से बस पलटकर गड्ढे में गिर गई।

37 लोगों की मौत

पेरू के अरेक्विपा में हुए इस बस एक्सीडेंट में 37 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से कुछ लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई, तो कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय या अस्पताल में दम तोड़ा। इस बस एक्सीडेंट में कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak