khabar abhi tak

गजरथ महोत्सव 2025: 50 एकड़ में भव्य आयोजन

 


1 से 7 दिसंबर तक दद्दा ग्राउंड में होगा विशाल आयोजन,तेजी से जारी हैं तैयारियां

जबलपुर। आचार्य श्री समयसागर जी महाराज एवं मंगलमय संस्थान के सान्निध्य में होने वाला द्विद्यायतर्थ गौशाला का पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव इस बार जबलपुर में भव्य स्वरूप में आयोजित होगा। 1 से 7 दिसंबर तक पिसनहारी की मढ़िया के सामने दद्दा ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। आयोजन समिति के सदस्यों सुभाष कामरेड, संजीव चौधरी और अमित खेतानी ने बताया कि लगभग 50 एकड़ भूमि पर विशाल पंडाल और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ तैयार की जा रही हैं। मुख्य पंडाल, पूजा स्थलों, प्रवचन स्थान, भव्य वेदी और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएँ युद्धस्तर पर जारी हैं। महोत्सव के दिव्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए 60×80 फीट का भव्य वेदी स्थल, पूजा स्थान और अनुष्ठानों हेतु विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। पंचकल्याणक विधान के अनुरूप वेदी निर्माण में शास्त्रोक्त परंपराओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। देश–विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए 100×300 फीट का मुख्य पंडाल एवं आवासीय व्यवस्था विकसित की जा रही है। पिसनहारी की मढ़िया क्षेत्र में भी अस्थायी आवास व विश्राम व्यवस्था बनाई जा रही है। समतलीकरण, पंडाल निर्माण और संपूर्ण व्यवस्था में अशोक जैन ‘चावल’, अनंत जैन ‘नानू’, सचिन जैन ‘रिक्कू’, मनोज सेठ, बांदा बैरागी और समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग दे रहे हैं।

गजरथ महोत्सव की मुख्य विशेषताएँ

1 से 7 दिसंबर तक विशाल आयोजन

50 एकड़ में मुख्य पंडाल और प्रबंधन

60×80 फीट की शास्त्रोक्त वेदी

लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

देश–विदेश के साधकों के लिए आवास व्यवस्था

भूमि समतलीकरण कार्य तेज

100×300 फीट का मुख्य पंडाल निर्माण

पूजा–अनुष्ठान हेतु शास्त्रोक्त व्यवस्था

प्रकाश, पानी, सुरक्षा की विशेष तैयारियाँ

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहराव प्रबंधन

आयोजन समिति और स्वयंसेवकों की निरंतर निगरानी

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak