khabar abhi tak

लखनऊ में आयोजित 19वीं नेशनल जम्बूरी के लिए जबलपुर रेल मंडल के स्काउट गाइड के सदस्य हुए रवाना

जबलपुर. राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा लखनऊ में गोल्डन जुबली 19 वीं नैशनल जम्बूरी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत के अलग अलग राज्यों एवं सभी रेलवे से स्काउट गाइड एवं लीडर सम्मिलित होंगे। 

इस जम्बूरी में पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय राज्य सचिव सौरभ कुमार, सहायक सचिव जी.के नंदनवार, राज्य संगठन आयुक्त  रंजन कुमार के नेतृत्व में एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पश्चिम दीप्ति शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी कल्याण सचिपति नंदन, जिला सचिव अनिल चौबे के मार्गदर्शन में 23 से 29 नवंबर 2025 तक लखनऊ आयोजित जम्बूरी में जबलपुर मंडल से जिला संगठन आयुक्त विमलेश कुमार तिवारी, किशोर कुमार पूनम पांडे के साथ कोटा, भोपाल के स्काउट गाइड भी शामिल होंगे। इस जंबूरी में जा रहे सदस्यों को शुभकामनाएं देने के लिए मंडल से संयुक्त जिला सचिव संजीव कुमार तिवारी, अनिल पाली, शुभम कुमार कुशवाहा, देवेंद्र कुमार कतिया एवं रेल कर्मचारी के परिवार पहुँचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak