khabar abhi tak

पाकिस्तान के फैसलाबाद की फैक्ट्री में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, 14 लोगों की हुई मौत

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फैसलाबाद शहर के मलिकपुर इलाके में आज एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। आज, शुक्रवार 21 नवंबर को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण बॉयलर ब्लास्ट हो गया। यह धमाका तड़के सुबह हुआ, जिससे न सिर्फ फैक्ट्री में आग लग गई, बल्कि वो ढह भी गई। आसपास के कुछ घरों को भी इस ब्लास्ट की वजह से नुकसान पहुंचा और उनकी छतें ढह गईं।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फैसलाबाद शहर की केमिकल फैक्ट्री में आज हुए बॉयलर ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो गई हैं। मृतकों में ज़्यादातर उस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे। शुरू में मृतकों का आंकड़ा 4-10 बताया जा रहा था, लेकिन अब इसके बढ़कर 14 होने की पुष्टि हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

7 से ज़्यादा लोग घायल

इस बॉयलर ब्लास्ट में 7 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak