खबर है कि मऊगंज के लौर क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका 9वीं कक्षा में अध्ययनरत है। बालिका शाम को बालिका पानी भरने के लिए हैंडपम्प पर जाने निकली। इस दौरान गांव का एक लड़का पीछा करते हुए आया और जबरन सरकारी स्कूल में ले गया। जहां पर दो लड़के पहले से मौजूद रहे। बालिका ने चीखते हुए भागने की कोशिश की जिसपर तीनों ने जमकर मारपीट की और स्कूल के पीछे ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। इधर बालिका काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजन चितिंत हो गए। उन्होने अपने स्तर पर बालिका की तलाश करते रहे, तभी बालिका घर के समीप स्कूल के परिसर में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन इस हालत में बच्ची को देखकर घबरा गए। बच्ची को घर लेकर आ गए, जहां होश में आने पर बच्ची ने मां को घटनाक्रम के बारे में बताया। पजिनों ने दूसरे दिन थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मामलीे को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, पकड़े गए आरोपियों ने एक नाबालिग है। परिजनों आरोप लगाया है कि जब वे थाना रिपोर्ट करने के लिए जा रहे थे तो पुलिस कर्मियों ने रोककर मारपीट की है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है। खबर है कि जिस सरकारी स्कूल में वारदात हुई है वहां पर नाबालिग आरोपी व पीडि़ता पढ़ते है। तीनों आरोपी पढ़ाई छोड़ चुके है और कोई काम नहीं करते है।
Tags
madhya-pradesh