khabar abhi tak

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1022 अंक चढ़ा, निफ्टी ऑल-टाइम हाई के करीब बंद

मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार 26 नवम्बर के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिससे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक निफ्टी ऑल-टाइम हाई 26,277 के करीब 26,205.30 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में इसमें 320.50 अंक या 1.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इस दौरान सेंसेक्स का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का मुख्य सूचकांक 1,022.50 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,609.51 पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र में चौतरफा तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 763.70 अंक या 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,061.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 241.55 अंक या 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,971.85 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे। भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स लूजर्स थे। बाजार में करीब सभी सेक्टर्स में तेजी देखी गई। आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटीज, पीएसई और ऑयल एवं गैस सबसे ज्यादा बढऩे वाले इंडेक्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू बाजारों में मजबूत वृद्धि देखी गई है। इसकी वजह वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलना है, जिसे फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा, कच्चे तेल में एक प्रतिशत की गिरावट ने महंगाई को कम करने में मदद की है। वहीं, दूसरी तरफ आरबीआई गवर्नर की ओर से दिसंबर में ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की संभावित कटौती के बयान ने बाजार में रैली को हवा दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak