सूत्रों के अनुसार पीडब्ल्यूडी में चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा पर अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यों में गड़बडिय़ों के आरोप हैं। इन्हीं आरोपों की जांच करते हुए लोकायुक्त की टीम आज सुबह पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंची और तलाशी शुरू की। श्री मेहरा के गोविंदपुरा स्थित बंगला, बावडिय़ा कला स्थित बंगला, सोहागपुर स्थित घर व मणिपुरम स्थित बंगला शामिल है। मणिपुरम कॉलोनी और बावडिय़ा स्थित बंगले से बड़ी संख्या में केश और सोने के जेवरात मिले हैं। इन दोनों ठिकानों पर केश गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ी हैं। इसके अलावा टीम को प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इनमें मुंबई में खरीदी गई संपत्ति से जुड़े प्रमाण भी शामिल हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से लगातार जारी है।