जबलपुर। आर्मी ट्रे्निंग सेंटर से गुजर रहे नाले में गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला। सैन्य अधिकारियों की सूचन पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए मेडिकल भेजा। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
रामपुर चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह परिहार मुताबिक दोपहर दो बजे सूचना मिली कि आर्मी ट्रेनिंग सेंटर जैक के अंदर बहते नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया कि शव पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक ने आर्मी की बनियान पहन रखी है। संभवतः वह आउटसोर्स कर्मी है। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल पाया है।
