जबलपुर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरू कता माह के अंतर्गत आज भोपाल से आयी मध्यप्रदेश कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम के एक्सपर्ट ने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों को बताया कि नई तकनीक के इस दौर में यदि जरा सी भी चूक हुई तो साइबर ठग चकमा दे जाएंगे। ट्रांसको के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर जबलपुर में आयोजित विशेष कार्यशाला में बताया गया कि कैसे पावर सेंटर को एक सुरक्षित, सतर्क और साइबर-सुरक्षित बनाया जा सकता है। प्रमुख सलाहकार अंबर पांडे एवं विनीत तिवारी ने अपने अनुभव भी साझा किये।
-जरूरी है पासवर्ड मैनेजमेंट
कार्यशाला के संयोजक स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर के मुख्य सूचना एवं सुरक्षा अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने फिशिंग, डेटा प्रोटेक्शन, पासवर्ड मैनेजमेंट, ई-मेल सुरक्षाऔर सोशल इंजीनियरिंग हमलों से बचाव जैसे विषयों पर जानकारी दी। कर्मचारियों को दैनिक कार्यों में सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी गई।
