भाजपा के महानगर अध्यक्ष बोले, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही निकलेगी आत्मनिर्भर भारत की राह, पूर्व एवं कैंट विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
जबलपुर। भाजपा के महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने आज कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से हम भारत को निश्चित तौर पर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी ये बढ़ेंगे। वे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित पूर्व एवं कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल का मंत्र ही अर्थव्यव्स्था की मजबूती के लिए आवश्यक है एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प ही आत्मनिर्भर भारत के आधार की नींव है। सिंधी धर्मशाला रांझी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, अभियान के संयोजक डॉण् जितेंद्र जामदार,नगर निगम अध्यक्ष रिकुं बिज एवं जीएस ठाकुर की उपस्थिति रही। पूर्व विधानसभा का सम्मलेन सामुदायिक भवन घमापुर एवं केंट विधानसभा का सम्मलेन किया गया।
-विकास का रास्ता खुलेगा
अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने कहा कि वोकल का लोकल का अर्थ ही अपने क्षेत्रीय उत्पादित वस्तुओं को अपनाना एवं उनका प्रचार करना ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त हो। केंट विधानसभा के सम्मलेन को सम्बोधित करते हुये विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में हमें एक ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है जो प्रत्येक पल भारत को सशक्त एवं मजबूत बनाने की ओर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर महामंत्री रजनीश यादव, संतोषी ठाकुर, बाबा श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष गुड्डा केवट, आशीष राव, सौरभ गौतम, पुष्पराज सिंह सेंगर, योगेश लोखंडे, अमित राय, चित्रकान्त शर्मा, राहुल दुबे, महेश राजपूत, माधुरी सोनकर, प्रमोद चौहटेल, दामोदर सोनी, निशांत झारिया, योगेंद्र राजपूत, निर्मल सोनकर एवं संतोष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।