khabar abhi tak

एमपी : कान्हा में बाघिन को रिझाने पैरों पर खड़ा हो गया बाघ, पयर्टकों ने कैमरे में कैद किया नजारा..!

 

                                                                                                                                                                मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व में आज सुबह सफारी के लिए पहुंचे पर्यटकों को अद्भुत नजारा देखने को मिला। जब बाघिन को रिझाने के लिए बाघ अपने पैरों पर खड़ा गया गया। कुछ पल बाद बाघिन ने भी दोनों पैर पर खड़े होकर जबाव दिया। यह नजारा लोगों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गया।                                                                                              
                                 बताया गया है कि कान्हा के मुक्की जोन में सुबह के वक्त जब टूरिस्ट वन विभाग की कार से बाघ के मूवमेंट वाले इलाके में सफारी कर रहे थे। इस दौरान नर बाघ टी-125 और बाघिन टी-106 झाडिय़ों से निकलकर पर्यटकों की गाड़ी के सामने आ गए। नर बाघ टी-125 (पट्टे वाला) को बाघिन टी-106 (एमबी-3) को रिझाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बाघिन को बाघ की ये बात पसंद नहीं आई और वो गुर्राते हुए दो पैरों से खड़ी हो गई। बाघ भी बचाव में दो पैरों पर खड़ा हो गया। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के दृश्य बेहद दुर्लभ होते हैं और पर्यटकों को ऐसे नज़ारे कम ही देखने को मिलते हैं। यह घटना कान्हा टाइगर रिजर्व की समृद्ध वन्यजीव विविधता को उजागर करती है। वीडियो सामने आने के बाद से यह वन्यजीव प्रेमियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे बड़ी संख्या में देखा और साझा किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak