khabar abhi tak

सोने के भाव में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, रोज बना रहा नया हाई, चांदी की भी लंबी छलांग

 
नई दिल्ली.
  सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी दिख रही है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट के दाम में 1,150 रुपये की तेजी है और 24 कैरेट सोना 1,22,020 रुपये से लेकर 1,22,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

22 कैरेट सोने के दाम में भी 1,150 रुपये की तेजी है और 22 कैरेट सोना 1,11,850 रुपये से लेकर 1,12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,22,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,22,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,22,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चांदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चांदी की कीमत में भी 1,000 रुपये की तेजी है और चांदी 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak