चलती ट्रेन से गिरा युवक पटरी पर पड़ा रहा, सिर में आई गंभीर चोट,

 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में देर शाम एक मजदूर चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त हुआ है, जब युवक सौसर से छिंदवाड़ा की ओर आ रहा था। युवक देर रात तक पटरी पर पड़ा रहा, स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजन उसे परासिया रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

                                   घायल युवक की पहचान दीपू पिता सुखराम धुर्वे उम्र 22 वर्ष निवासी दमुआ के रूप में हुई है। वह सौसर से छिंदवाड़ा आ रहा थाए तभी स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन से गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर, हाथ और चेहरे पर गहरी चोटें आईं। परिजन राजेश धुर्वे ने बताया कि घायल अवस्था में दीपू को सबसे पहले जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां समय पर इलाज नहीं मिल सका। इसके बाद उसे क्लेरिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों का कहना है कि दीपू के सिर में गहरी चोट आई है, इसलिए उसे निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। घायल युवक दीपू धुर्वे सौसर और छिंदवाड़ा में मजदूरी करता है और रोजगार के सिलसिले में अक्सर यात्रा करता है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post