khabar abhi tak

रादुविवि : एक धड़े के विरोध के बाद वापिस ली गयी हड़ताल

 

26 दिन बाद हड़ताल समाप्त, 30 दिन में मांगें पूरी करने का वादा

जबलपुर। आखिरकार 26 दिन चली काम बंद हड़ताल के बाद रानी दुर्गावती विवि शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने अपनी जिद छोड़ दी। सोमवार से संघ के सदस्य अपने काम पर लौटेंगे। वहीं विवि प्रशासन ने उनकी मांगें पूरी करने के लिए  तीस दिन की मोहलत मांगी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया है। हड़ताल समाप्त होने से छात्रों और विवि के हित में बड़ी राहत मिली है।

-एक धड़ा विरोध में भी था                                                                                                                           खबर है कि संघ का एक धड़े ने इस बात का विरोध किया था कि केवल लिखित आश्वासन के आधार पर हड़ताल स्थगित नहीं करनी चाहिए,लेकिन बाद में आम राय बनाकर निर्णय लिया गया। कर्मचारी संघ के महासचिव राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कुलपति और कुलसचिव से चर्चा के बाद पत्र दिया गया,जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, समयमान वेतनमान की अंतर राशि, बैकलॉग कर्मचारियों को समयमान सहित सभी प्रमुख मांगों को पूरा करने के लिए 30 दिन का वक्त मांगा गया है। आम सभा को प्रेम प्रकाश पुरोहित, वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार तिवारी, केपी नापित, अंकित श्रीवास, ओम प्रकाश शुक्ला और हरे कृष्ण पाण्डेय जैसे पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस निर्णय से विश्वविद्यालय में ठप पड़े कामकाज के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak