राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण : द्वितीय स्थान प्राप्त करने मुख्यमंत्री ने किया नगर निगम जबलपुर को सम्मानित


जबलपुर।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में देश में पांचवा शिक्षा सिटी का खिताब  जितने तथा लगातार स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए नगर निगम जबलपुर को प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा सम्मानित किया गया। 

पुरस्कार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी संभव आयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा ने प्राप्त किया। 

 महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि जबलपुर नगर निगम देश प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ जबलपुर डिविजन में भी अव्वल रहा है। उन्होंने जबलपुर नगर निगम को मिले सम्मान, गौरव, पुरस्कार को संस्कारधानी के देवता नागरिकों को समर्पित किया। 

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि 2024 में नगर निगम जबलपुर को मिले पुरस्कारों से प्रेरणा लेकर 2025 में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जबलपुर का नाम देश में पहला स्थान प्राप्त हो इसके लिए टीम भावना के साथ काम करेंगे। इस उपलब्धि के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, एमआईसी सदस्य स्वच्छता प्रभारी रजनी कैलाश साहू तत्कालीन निगमायुक्त एवं आगर मालवा के कलेक्टर प्रीति यादव का आभार प्रगट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post