राष्ट्र्ीय युवा अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कफ सीरप मामले में दोषियों को मृत्युदंड देने कहा
जबलपुर। राष्ट्र्वादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्र्ीय युवा अध्यक्ष धीरज शर्मा ने नगर प्रवास पर दो टूक कहना है कि वे पार्टी को प्रदेश में मजबूत करने ताकत झोंकेगी। इसके लिए युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। बिहार चुनाव पर इन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले से ही बिहार में हैं। चुनाव में वह राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करेगी। श्री शर्मा ने प्रदेश में कफ सीरप से हुई मौतों पर अफसोस जाहिर करते हुए इसे प्रशासनिक चूक हो जाना बताया है। इन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इन्हें मृत्युदंड देना चाहिए। 20 बच्चों की मौत बड़ी घटना है।