khabar abhi tak

राजुल टाउनशिप में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के घर चोरी, जेवरातों का सफाया


जबलपुर।
त्योहार पर अपने पैतृक घर गए राजुल टाउनशिप के रहने वाले पश्चिम मध्य रेलवे जोन कार्यालय में पदस्थ सेक्शन इंजीनियर के घर पर चोरों ने धावा बोलकर जेवरातों का सफाया कर दिया। सेक्शन इंजीनियर के घर लौटने पर इस बात की जानकारी मिली। मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

गोराबाजार पुलिस ने बताया कि राजुल टाउनशिप निवासी अनूप खरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेल्वे विभाग में सीनियर सेक्श इंजीनियर है। वह पमरे जीएम आफिस में पदस्थ है। 22 अक्टूबर को सुबह लगभग 7-30 बजे घर में ताला बंद करके परिवार सहित पैतृक घर शिवपुरी चला गया था। 26 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे वह परिवार सहित वापस आया। बाउण्ड्रीवाल के लोहे के गेट का ताला खोलकर घर के अंदर जाकर देखा। मकान के गेट का लकड़ी के दरवाजे में लगा ताला टूटा था। दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा आलमारी खुली थी। ड्राज मेें रखे नगदी 10 हजार रूपये तथा पत्नी के सोने के 2 जोड़ी टाप्स, 1 पेंडल वाला मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, चांदी के भगवान के गिलास कटोरी, 4-5 सिक्के गायब थे। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उसे जानकारी मिली कि उसकी लाईन में रहने वाले राजीव रंजन सिन्हा एवं नीरज खरे के सूने मकान के दरवाजे केे भी ताले टूटे हैं।

कार के डेशबोर्ड से 2.80 लाख गायब

घमापुर पुलिस ने बताया कि रविवार को अधारताल निवासी विकास दुबे ने लिखित शिकायत की कि वह अपने वाहन क्रमांक एमपी 20 सीएम 4826 से पाटबाबा मंदिर दर्शन करने गया था। वापस आकर देखा उसकी गाड़ी के डेशबोर्ड में रखे 2 लाख 80 हजार रूपये चोरी हो गये हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak