khabar abhi tak

विज्ञान में रूचि लाने राष्ट्रीय कार्यशाला 10 से


जबलपुर।
महाकौशल विज्ञान परिषद विज्ञान भारती द्वारा 19वीं विज्ञान लोक व्यापीकरण की राष्ट्रीय कार्यशाला जिज्ञासा 2025 कार्यक्रम नवंबर 10 से नवंबर 14 श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में होना सुनिश्चित हुआ है। रविवार को इसका पोस्टर विमोचन कल्चुरी रेजिडेंसी में किया गया। मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती डॉ शिवकुमार शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती विवश्वान एवं जबलपुर सांसद आशीष दुबे उपस्थित रहे। साथी कार्यक्रम के अध्यक्षता विज्ञान भारती महाकौशल प्रांत अध्यक्ष डॉ एसपी गौतम, महासचिव विज्ञान भारती महाकौशल प्रांत डॉ संदीप कुशवाहा व जबलपुर महानगर विज्ञान भारती के अध्यक्ष डॉ आर एस चंडोक ने की। मौके पर महाकौशल विज्ञान भारती के उपाध्यक्ष डॉ पुष्पराज, डॉ सुरेंद्र सिंह, सचिव प्रभात, डॉ मुकेश राय, कोषाध्यक्ष डॉ मुक्ता, संगठन मंत्री डॉ वैभव शुक्ला,  प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जितेंद्र सहित डॉ प्रीती खरे, डॉ सुनीता शर्मा,  वत्सल, डॉ हरिओम उपस्थित रहे। 

गौरतलब है कि महाकौशल विज्ञान परिषद जिज्ञासा कार्यक्रम के माध्यम से विगत 18 वर्षों से जबलपुर महानगर में विद्यार्थियों के मध्य विज्ञान में रुचि व विज्ञान को सरल ढंग से विद्यार्थियों के मध्य समझने तथा भविष्य के नए वैज्ञानिकों के निर्माण हेतु यह कार्यक्रम करता आ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak