khabar abhi tak

लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप तय, आईआरसीटीसी घोटाले में कोर्ट का बड़ा फैसला

 
नई दिल्ली.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, और बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आईआरसीटीसी घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीनों पर भ्रष्टाचार के आरोप तय कर दिए हैं. सीबीआई के तरफ से कोर्ट में पेश  उनके खिलाफ आरोप में कहा गया कि टेंडर में लालू यादव और उनके परिवार की तरफ से टेंडर में हस्तक्षेप किया गया.

लालू यादव समेत कुल 14 आरोपी

इस घोटाले से जुड़े मामले में कुल 14 आरोपी हैं, जिनमें लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, प्रेम गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं. कोर्ट ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था. 

कोर्ट ने की ये टिप्पणियां

कोर्ट ने माना कि घोटाले की साजिश लालू यादव की जानकारी में रची गई.

तेजस्वी और राबड़ी देवी को बेहद कम कीमत पर जमीन दी गई.

बीएनआर होटलों के ठेके देने की प्रक्रिया में नियमों को बदला गया और उसका सीधा लाभ लालू परिवार को मिला.

सभी प्लॉट्स का मूल्यांकन जानबूझकर कम किया गया.

कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ने साक्ष्यों की पूरी चेन कोर्ट के सामने रखी है, जिससे प्रथम दृष्टया आरोप सिद्ध होते हैं.

कोर्ट ने आरोपियों की दलीलें अस्वीकार करते हुए आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी की.

क्या है मामला?

यह मामला भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के दो होटलों—रांची और पुरी—के संचालन का ठेका निजी कंपनियों को देने में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़ा है. आरोप है कि इसके एवज में लालू परिवार को पटना में कीमती जमीन बेहद सस्ती दरों पर दी गई.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak