जबलपुर संभाग के सौ से ज्यादा प्राचार्यों को जारी हुए नोटिस, अतिथि शिक्षक सबसे आगे
जबलपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने हमारे शिक्षक मोबाइल एप के जरिए अॉनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया था। सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद योजना फेल होती नजर आ रही है, क्योंकि आधे शिक्षक-प्राचार्य हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। अब विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में जबलपुर संभाग एक सौ सात प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उनकी वेतनवृद्धि रोकी जा सकती है। जबलपुर में भले ही आॅनलाइन हाजिरी की स्थिति 70 प्रतिशत बतायी जा रही है,लेकिन ये पूरी सच्चाई नहीं है। अब अॉनलाइन उपस्थिति नहीं लगाने और अवकाश संबंधी जानकारी अॉनलाइन पोर्टल पर नहीं देने के जारी हुए कारण बताओ नोटिस के कारण प्राचार्यों में हड़कंप मचा हुआ है।
-क्या सोचा था, क्या हुआ
बता दें, स्कूल शिक्षा विभाग का हमारे शिक्षक एप अॉनलाइन ट्रैकिंग के लिए बनाया गया है। शिक्षकों को स्कूल पहुंचते ही अपने मोबाइल से सेल्फी लेकर इस एप पर अपलोड करना है। स्कूल छोड़ते समय भी उपस्थिति की यह प्रक्रिया दोहरानी है। जबलपुर जिले में ‘ाुरुआत से ही आॅनलाइन हाजिरी का सिस्टम लड़खड़ाता रहा है।
