एमपी : शराबी शराबी पति ने बेटी के सामने काटी पत्नी की नाक, महिला गंभीर रूप से घायल


ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के  ग्वालियर में एक सिरफरे युवक ने अपनी पत्नी की ही नाक काट डाली। पत्नी को रोज पीटता था, जिसके चलते महिला अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी। यह भी उसे नागवार गुजरा।

 इस पर युवक हाथ में हसिया लेकर शनिवार को महिला के पास पहुंच गया। यहां बेटी के सामने ही उसे पीटा फिर हसिया मारकर नाक काट डाली। इस मामले में महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित यहां से भाग निकला। रात में ग्वालियर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

शराबी पति ने पत्नी की काटी नाक

उपनगर ग्वालियर स्थित रमटापुरा में रहने वाला कमल बाथम शराब पीने का आदी है। इसी के कारण उसका पत्नी भूरी बाथम से झगड़ा होता था। नशे में वह पत्नी की मारपीट करता था। इसके चलते पत्नी बेटी को लेकर अलग रहने लगी। इससे वह नाराज था। पत्नी पर घर चलने के लिए दबाव डाल रहा था। शुक्रवार रात को वह जबरन घर लाने के लिए पहुंचा था, जब पत्नी ने इनकार किया तो लौट गया।

मामले में एफआईआर दर्ज

शनिवार को फिर वह महिला के घर पहुंच गया। यहां पहले तो घर चलने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं मानी तो बेटी के सामने ही उसे पीटने लगा। इसके बाद हसिये से नाक काट डाली। जब बेटी ने मां को बचाने के लिए शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इक_े हुए। लोगों ने उसे पकडऩे की कोशिश की तो वह हसिया लेकर भीड़ पर दौड़ा। इसके बाद लोग पीछे हट गए। वह यहां से भाग निकला। महिला को अस्पताल ले जाया गया। ग्वालियर थाना पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश चल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post