khabar abhi tak

पमरे जीएम बोलीं, वंदे भारत को और आरामदायक बनाएं

अधिकारियों को दिए जल्दी काम पूरे करने के निर्देश

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना उपाध्याय ने भोपाल के कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया और वंदे भारत रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे तेजी से काम करें और वंदे भारत को और आरामदायक बनाएं ताकि पूरे जोन में वंदे भारत जैसी अन्य प्रीमियम ट्रेनों को दौड़ाया जा सके। इस दौरान उन्होंने पिट लाइन -1 के निर्माण का जायजा लिया और गुणवत्ता जांची, ताकि आने वाले समय जल्द से जल्द वंदे भारत जैसी प्रीमियम क्लास की ट्रेनों का संचालन शुरु हो सके।

-एर्गोनिक डिजाइन पर काम करें

पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने निरीक्षण के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सीटों को यात्रियों की सुविधानुसार और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए एर्गोनोमिक डिजाइन अपनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा महाप्रबंधक ने अग्निशामक यंत्रों की जांच की। शोभना बंदोपाध्याय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी बचे हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। निरीक्षण में उन्होंने कोचिंग शेड और पिट व्हील लेथ मशीन का भी निरीक्षण किया। जिसके लिए महाप्रबंधक ने सभी जरूरी निर्देश पालन करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान भोपाल डीआरएम पंकज त्यागी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) रामेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) आरपी खरे समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak