khabar abhi tak

ट्रेन के सामने आत्महत्या करने गये युवक को बचाने के प्रयास में दोस्त की भी मौत, दोनों की मृत्यु से शोक की लहर

शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल शहर कोतवाली क्षेत्र के मुरना रेलवे पुल के ऊपर रेल लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती शहडोल निवासी सुरेश सोनी रेलवे ट्रैक पर आत्म हत्या करने जा रहा था और उसे बचाने उसका दूर का भाई व मित्र सचिन सोनी बचाने के लिए पीछे-पीछे चला। 

इस दौरान सुरेश रेलवे ट्रैक पर लेट गया था और उसे ट्रैक से हटाने के लिए सचिन प्रयास कर रहा था। उसी दौरान कटनी से शहडोल की ओर आ रही मालगाड़ी की चपेट में दोनों आ गए, जिसमें सचिन की घटना स्थल पर मौत हो गई और सुरेश को गंभीर चोट लगी।

दोनों की मौत

स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे की टीम सुरेश को जिला अस्पताल लेकर गई, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जबलपुर ले जाते समय रास्ते में उमरिया के पास मौत हो गई है। जीआरपी थाना प्रभारी आरएम झरिया ने बताया कि अपने दोस्त को बचाने में पहले सचिन की मौत हुई है और बाद में उसके दोस्त सुरेश ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत मालगाड़ी की टक्कर से हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की देर रात की है। दोनों मृतक दुर्गा पंडाल में थे और किसी बात से सुरेश नाराज हो गया और पैदल आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पहुंच गया। सुरेश ने अपने साथी सचिन से कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता, जिसे समझाने की कोशिश सचिन ने की लेकिन सुरेश नहीं माना। सुरेश के पीछे-पीछे सचिन भी चल पड़ा और मुडऩा नदी पुल के ऊपर स्थित रेलवे ट्रैक में पहुंच गए और उसी समय मालगाड़ी आई जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak