khabar abhi tak

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में चल रहे डीजे वाहन के कुचलने से युवक की मौत, चालक वाहन लेकर भागा..!

 

छतरपुर। छतरपुर के खटकयना मोहल्ला में आज दोपहर 3 बजे के लगभग  माता का विसर्जन जुलूस में चल रहे डीजे वाहन के कुचलने से एंथोनी अनुरागी के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। हादसे को लेकर लोगों में चीखपुकार मच गई, इस बीच चालक डीजे वाहन लेकर भाग निकला। 

                                 पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम थरा में देवी मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए मोहल्ले के लोग जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस में डीजे वाहन भी शामिल था। इसी दौरान संकट मोचन मंदिर के पास डीजे वाहन तेज रफ्तार से आया और एंथोनी अनुरागी को कुचलते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह करीब दो फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद परिजन और अन्य लोग घायल एंथोनी को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रवि सोनी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक के सिरए चेहरे और पेट में गंभीर चोटें थीं। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर चालक की तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद खटकयना मोहल्ला में अफरातफरी मच गई, चहल-पहल का माहौल मातम में बदल गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak