khabar abhi tak

क्रेन में फंसे सतना सांसद गणेश सिंह, झटके से आई नीचे तो गुस्साए, फिर ऑपरेटर को जड़ा तमाचा

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में आज शुक्रवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान सतना उस वक्त हंगामा मच गया जब सांसद गणेश सिंह ने एक मशीन ऑपरेटर को सार्वजनिक रूप से तमाचाÓ जड़ दिया। यह घटना सेमरिया चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास हुई, जहां सांसद माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

हवा में अटके, हिली हाइड्रोलिक मशीन

जानकारी के अनुसार, रन फॉर यूनिटी के बाद दोपहर में सांसद गणेश सिंह को हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ऊपर उठाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया जा रहा था, लेकिन माल्यार्पण के बाद नीचे आते समय मशीन अचानक बीच में रुक गई। करीब आधा मिनट तक सांसद हवा में ही झूलते रहे। मशीन हिलने से असंतुलन की स्थिति बन गई, जिससे सांसद नाराज हो गए। नीचे उतरने के बाद उन्होंने ऑपरेटर को पास बुलाया और सबके सामने एक तमाचा जड़ दिया.

अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

इस दौरान मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, नगर निगम अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौजूद था। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उपस्थित लोगों में से कई ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम पर विवाद का साया

रन फॉर यूनिटी का यह कार्यक्रम सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के संदेश के लिए आयोजित किया गया था, लेकिन सेमरिया चौक की यह घटना चर्चा का केंद्र बन गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak