khabar abhi tak

एमपी : ईओडबलू ने अपर तहसीलदार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

देवास. मध्य प्रदेश के देवास तहसील कार्यालय में अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी को उज्जैन ईओडबलू टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी ने फरियादी से तीन अलग-अलग भूमि मामलों के निराकरण के बदले रुपये की मांग की थी। अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी ने फरियादी से तीन अलग-अलग भूमि मामलों के निराकरण के बदले रुपये की मांग की थी।

15 हजार की डिमांड कर रहा था अपर तहसीलदार

लगातार दबाव बनाए जाने के बाद शुक्रवार को 15 हजार रुपये में मामला तय हुआ, जिसकी शिकायत फरियादी किसान ताराचंद पटेल निवासी नागोरा ने 27 अक्टूबर को की थी।  ईओडबलू उज्जैन की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज शुक्रवार 31 अक्टूबर को योजना बनाकर तहसील कार्यालय में दबिश दी और 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते ही अपर तहसीलदार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak