परिवार सोता रह गया और चोरों ने उड़ा दिए बहू के जेवर


जबलपुर।
गोसलपुर के कछपुरा में रहने वाला एक परिवार अपने घर में सोता रह गया और उसके घर में चोरों ने धावा बोलकर उनकी बहू के जेवरात उड़ा दिए। बहू के मायके से लौटने पर जानकारी मिली कि उसके जेवरात चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके संदिग्धों की छानबीन शुरू कर दी है।

गोसलपुर पुलिस ने बताया कि कछपुरा निवासी अशोक कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। 15 अक्टूबर की रात लगभग 10-30 बजे परिवार अपने कमरे में सो गये थे। उसकी बड़ी बहू का कमरा सामने तरफ है, जो अपने मायके गई थी। उसके कमरे में ताला लगा था। सुबह लगभग 4 बजे वह बाथरूम के लिये उठा तो देखा कि बड़ी बहू मनीषा के कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा आलमारी खुली थी। सामान बिखरा था। सुबह बहू को बुलवाया तो बहू ने आकर देखा आलमारी में रखे सोने की 2 गुरिया वाली माला, नाक की खुटिया, चांदी की पायल, नगदी 10 हजार रूपये गायब थे। 

 उमरिया डीपीसी के घर में चोरी

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात नक्षत्र नगर में रहने वाले कृष्णकुमार डेहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उमरिया कलेक्टेªट मंे जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी के पद पर कार्यरत है। 12 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ उमरिया चला गया था। घर में ताला लगा था। शुक्रवार रात वापस आकर देखा तो दरवाजे का इंटरलाक टूटा था। घर के अंदर जाकर देखा पूरा सामान बिखरा था। आलमारी का लॉक टूटा था। आलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 1 हार, चांदी की 2 जोड़ी पायल, नगदी 2 लाख रूपये नहीं थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post