khabar abhi tak

पमरे मजदूर संघ ने फिर लहराया परचम, इस चुनाव में मारी बाजी

जबलपुर. पश्चिम मध्य पश्चिम मध्य रेलवे डीजल शैड इटारसी स्टाफ कैंटीन के हुए चुनाव में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ और एससी, एसटी एसोसिएशन के संयुक्त पैनल ने भारी जीत दर्ज की.

संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि महामंत्री अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष आर.के. शर्मा,  मंडल सचिव कमलेश परिहार के नेतृत्व में हुए चुनाव में मजदूर संघ को पांच पदों में से चार पदों पर भारी मतों से विजय प्राप्त हुई, वहीं एक पद पर निर्दलीय प्रत्याशी को विजय मिली। पमरे की इकलौती मान्यता प्राप्त यूनियन डब्ल्यूसीआरएमएस की यह जीत अब एक जुटताव कर्मियों के विश्वास की मिसाल बनी. संघ के अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष एस. एन. शुक्ला मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री संदीप श्रोती, हर्ष वर्मा, सतीश कुमार आदि ने प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak