khabar abhi tak

रामलीला के मंच पर फिल्मी गानों पर हुआ फूहड़ डांस, लोगों में आक्रोश..!

 

कटनी। कटनी के बरही नगर में रामलीला के मंच पर फिल्मी गानों पर हुए फूहड़ डांस को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दशहरा के बाद आयोजित कार्यक्रम के दौरान लड़कियों द्वारा किए गए डांस का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें डांस के दौरान कुछ लोगों ने नोट भी उड़ाए है।                                                                           
                             बताया गया है कि बरही नगर परिषद विजय नाथ धाम मंदिर के पास हर साल दशहरे तक रामलीला कराता है। रामलीला के बाद मंच पर नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन का यह कार्यक्रम उस वक्त फूहड़ता में बदला गया, जब युवतियां द्वारा अचानक डांस किया जाने लगा। फिल्मी गानों पर हुए इस डांस पर कुछ लोगों ने नोट तक उड़ाए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि इस तरह के डांस से धार्मिक मंच की मर्यादा भंग हुई, आस्था का अपमान किया गया है। घटना को लेकर संजय बिलोहा, रोहिणी सिंह व अरविंद दुबे जैसे स्थानीय निवासियों ने कहा कि रामलीला का मंच उनकी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। इस पर इस तरह का प्रदर्शन अस्वीकार्य है। वीडियो सामने आने के बाद बरही नगर में व्यापक आक्रोश फैल गया है। लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की गहन जांच करने की मांग की है। उन्होंने दोषी आयोजकों और कार्यक्रम के लिए अनुमति देने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak