khabar abhi tak

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड की राज्य रैली का सर्व धर्म प्रार्थना के साथ हुआ समापन

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड राज मुख्यालय आठवीं राज्य रैली का समापन सर्वधर्म प्रार्थना के साथ आज बुधवार 15 अक्टूबर को हुआ. इस राज्य रैली में जबलपुर रेल मंडल को ओवर आल शील्ड मिली. जिसे पमरे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने प्रदान किया.

 
जबलपुर मंडल का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा का था. चैंपियन शील्ड मिलने पर मंडल के अधिकारी सुनील टेलर अपर मंडल रेल प्रबंधक सुबोध विश्वकर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रामबदन मिश्रा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर श्रीमती दीप्ति शर्मा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पश्चिम नीतीश कुमार सोने मंडल वाणिज्य प्रबंधक सचिपति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण जिला सचिव अनिल चौबे जबलपुर मंडल से कंटिजेंट लीडर थे. आशीष कुमार सोनकर, श्रीमती पूनम पांडे मंडल पदाधिकारी, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, संगठन आयुक्त विमलेश तिवारी, प्रशिक्षण आयुक्त राहुल कश्यप, सांस्कृतिक सचिव रजनीश यादव, लीडर्स मनोज तिवारी, मोहम्मद शमीम अहमद, कृष्ण उपाध्याय, जगदीप पांडे, सुनील यादव, शुभम कुशवाहा, वाजिद अहमद, देवेंद्र कतिया, नीरज कनौजिया की भूमिका सराहनीय थी.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak