khabar abhi tak

एनकाउंटर बदमाश ' समीर ' का पिस्टल खोंसकर घूम रहा था ' जुबेर ', देखे वीडियो



जबलपुर।
नरसिंहपुर में एकाउंटर में ढेर हुए बदमाश समीर खान का देशी पिस्टल खोंचकर गोहलपुर में बदमाश जुबेर खान घूम रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी को धरदबोचा और उसके कब्जे से देशी पिस्टल, मैगजीन और एक जिंदा कारतूस जब्त किया।

गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि गुरूवार रात मुखबिर से सूचन मिली थी कि पंचशील स्कूल से रद्दी चौकी मार्ग पर देशी पिस्टल खोंसकर पसियाना निवासी जुबेर नाम का युवक घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास एक देशी पिस्टल और कारतूस जब्त किया। पुलिस ने पिस्टल संबंधी पूछताछ की तो जुबेर का कहना था कि यह पिस्टल समीर खान की थी, जिससे उसने 5-6 साल पहले ली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी जुबेर आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसके खिलापफ गोहलपुर थाने में अवैध वसूली, मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट के 7 मामले दर्ज हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak