khabar abhi tak

आत्मनिर्भर के संकल्प की सिद्धि से ही विश्व का सबसे समृद्ध देश बनेगा भारत- राकेश सिंह

 
पश्चिम क्षेत्र का विधानसभा सम्मेलन संपन्न

जबलपुर। दुनिया में कई शताब्दी पूर्व भारतवर्ष ही सबसे  आत्मनिर्भर देश था पर कालांतर में विदेशी आक्रांताओ ने भारत को लुटा और आज़ादी के बाद की सरकारों ने अपनी नीतियों के कारण स्वदेशी को बढऩे नहीं दिया था जिससे हम छोटी छोटी वस्तुओं के लिए भी दूसरे देशो पर निर्भर हो गए, आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को मजबूत बनाकर स्वदेशी उत्पादों को अपना कर हम अपने हिस्से योगदान दे और दुसरो को भी प्रेरित करें ताकि देश की वही सदियों पुरानी ताकत वापस आ सके हम पूर्ण समृद्ध हो सकें, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पश्चिम विधानसभा के सम्मलेन को सम्बोधित करते हुये कही।

पश्चिम विधानसभा के सम्मलेन में जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश  सोनकर, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, अभियान के जिला संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार, वरिष्ठ नेता राजकुमार मेहता, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, अभय सिंह ठाकुर, रोहित जैन, प्रशांत केशरवानी, श्रीकांत साहू, रूपा राव, शिवा चौधरी, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, संतोष यादव, प्रशांत दुबे गुल्लन, प्रणय गुप्ता, नरेश पटेल मंचासीन थे।

विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 12वीं शताब्दी तक आत्मनिर्भर भारत था। पूरी दुनिया की जीडीपी का 33त्न भारत का योगदान था और जब अंग्रेज भारत आए तब भी भारत 25त्नजीडीपी से मजबूत था पर पहले अंग्रेजों ंं्ने भारत के निर्यात को रोका और आजादी के बाद जिनकी सरकार आई उनका अपना विचार था जिसके कारण निर्यात से ज्यादा आयात होने लगा। श्री सिंह ने कहा जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से पीढ़ीत थी तब प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के विषय लाल किले से कहा कि हम अपने देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे और उन्होंने उस आपदा में आवश्यक वस्तुओं जिन्हे हम दूसरे देशो से आयात करते थे उसे देश में बनाने का आग्रह किया और उसका सुखद परिणाम भी हमें देखने मिला।

श्री सिंह कहा प्रधानमंत्री ने आपदा को अवसर में बदलने का प्रयास किया और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया और आज भारत का चित्र बदल रहा है हम रक्षा, आटोमोबाईल, चिकित्सा उपकरण, कृषि उपकरण के साथ साथ दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओ का न सिर्फ उत्पादन कर रहे है बल्कि उनका निर्यात भी कर रहे है, हम सबसे बड़े बाजार के रूप में दुनिया में स्थापित है इसीलिए हमें संकल्प लेना ही होगा कि हम स्वदेशी को ही प्राथमिकता देंगे और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

श्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी, ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हम जो भी खरीदें वह पूर्णत: स्वदेशी होना चाहिए। ऐसी वस्तुएं खरीदें, जिनमें हमारे देशवासियों की मेहनत और भारत की मिट्टी की महक हो। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी के अभियान को घर-घर तक पहुंचाना है। दीपावली के इस पर्व को स्वदेशी दीपावली के रूप में मनाना है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने विधानसभा सम्मलेन को सम्बोधित करते कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध है हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी के अंतर्गत दीपावली में हम संकल्प लेकर बाजार जाए कि  सिर्फ अपने देश में वस्तुओं का ही उपयोग करें स्वदेशी खरीद कर हम अपने देश का पैसा अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगाकर अपने राष्ट्र के उत्थान में प्रतिभागी बने।

अभियान के जिला संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार ने अपने उद्बोधन में कहा आत्मनिर्भरता अर्थात स्वदेशी अपनाना और हमारा यह अभियान जो पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर से प्रारम्भ हुआ है जो पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा जिसमे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे इसी क्रम में विधानसभा सम्मलेन का आयोजन किया गया है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सभी को स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता से अपनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर रविन्द्र पचौरी, कुंवरपाल सिंह शेरू, हृदश राजपूत, सुशील चौबे, मनीष दुबे, कौशल सूरी, राहुल साहू, जीतू कटारे, सुनील पूरी गोस्वामी, मालती चौधरी, शारदा कुशवाहा, प्रिया संजय तिवारी, लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, दिलीप पटेल, दिनेश सिंगरोल, मीरा दुबे, सीमा सिंह, पूनम प्रसाद के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak