khabar abhi tak

रीवा में 72 सीटर विमान का ट्रायल सफल, जबलपुर से उड़ान भरकर पहुंचा, अभी तक 19 सीटर विमान उड़ते थे, दिल्ली-इंदौर से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

 

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा एयरपोर्ट पर आज पहली बार 72 सीटर विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इससे पहले एयरपोर्ट पर सिर्फ 19 सीटर विमान ही उड़ान भरते थे। सफल ट्रायल के बाद अब जल्द ही रीवा से दिल्ली, इंदौर व मुंबई के लिए नियमित फ्लाइटें शुरू होंगी।

                                           आज दोपहर के वक्त एलायंस एयर कंपनी की टेस्ट फ्लाइट जबलपुर से उड़ान भरकर रीवा एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व एलायंस एयर के इंजीनियर्स की टीम ने रनवे, सुरक्षा व टेकऑफ पैरामीटर्स की जांच की। निर्धारित मानकों के परीक्षण के बाद लैंडिंग को पूरी तरह सफल घोषित किया गया। खबर है कि नवंबर 2025 से अलायंस एयर 72 सीटर विमान सेवा शुरू करेगी। वहीं इंडिगो एयरलाइंस 1 जनवरी 2026 से अपनी उड़ानें शुरू करेगी। दोनों एयरलाइंस अलग-अलग रूट्स पर संचालित होंगी। अलायंस एयर दिल्ली रूट पर जबकि इंडिगो इंदौर और मुंबई रूट पर सेवा देगी। रीवा से पहली बार बड़े विमान की सफल लैंडिंग पर प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम है और अब रीवा सीधे देश के प्रमुख शहरों से जुड़ेगा। गौरतलब है कि रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन 16 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। एयरपोर्ट के संचालन के बाद से ही यहां विस्तार और बड़ी विमान सेवा शुरू करने की योजना पर काम चल रहा था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak