khabar abhi tak

पमरे के रेलकर्मियों के बच्चों को मिलेंगे 40,000 मूल्य के लैपटॉप, इस बैठक में लिया गया निर्णय

जबलपुर. रेलकर्मियों के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। केन्द्रीय कर्मचारी हितनिधि समिति की बैठक पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर में मंगलवार 14 अक्टूबर को आयोजित की गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें रेल कर्मचारियों के मेडिकल व इंजीनियरिंग कालेज में अध्ययनरत बच्चों को लेपटाप देने का निर्णय लिया गया है.

बताया जाता है कि बैठक में सबसे बड़ा निर्णय यह लिया गया कि वर्ष 2025-26 में सरकारी महाविद्यालय से इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई करने वाले रेलकर्मियों के बच्चों को 40,000 रुपए मूल्य का लैपटॉप दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उन कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगा, जो ग्रेड पे 1800 से 2400 के तहत आते हैं या एमएसीपी के तहत लाभ ले रहे हैं।

ये महत्वपूर्ण निर्णय भी पारित किये गये

स्कॉलरशिप: तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है।

दिव्यांग सहायता: दिव्यांग कर्मचारी एवं आश्रित दिव्यांगों को 2,000 रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही, हियरिंग मशीन, व्हीलचेयर, स्पीच थेरेपी एवं चिकित्सा उपकरण के लिए फॉर्म जारी किए जाएंगे।

कोर्स और सेमिनार: महिला कर्मचारी एवं आश्रित महिला परिजनों के लिए कंप्यूटर कोर्स, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई कोर्स एवं कुकिंग कोर्स के लिए 10 दिनों का सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

क्लब अनुदान: रेल संस्थान एवं क्लबों को केन्द्रीय कर्मचारी हितनिधि द्वारा बकाया राशि 20 रुपए प्रति सदस्य का भुगतान मण्डल द्वारा ऑडिट की कॉपी मिलने पर किया जाएगा।

कोच्चि शिविर: कोच्चि जा रहे कर्मचारी शिविर की पात्रता सूची जारी करने का भी निर्णय लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak