khabar abhi tak

छिंदवाड़ा के एक और बच्चे की नागपुर के मेडिकल कालेज में मौत, अब तक 25..!

 

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के एक और बच्चे की आज नागपुर के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोल्ड्रिफ कप सिरप से मरने वाले बच्चों की मौत का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया है। 

                                    खबर है कि ग्राम मोरडोगरी परासिया जिला छिंदवाड़ा निवासी गर्विक पिता बाबू पवार उम्र एक वर्ष की कोल्ड्रिफ सिरप पीने के बाद तबियत बिगड़ गई थी। जिसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर के मेडिकल कालेज में भरती कराया गया था। जहां पर गर्विक की आज दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नागपुर पहुंचे। सीएम ने वहां के अस्पतालों में भर्ती चारों बच्चों का हाल जाना। उनके परिजन से बात की। अंबिका विश्वकर्मा न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल जबकि कुणाल यदुवंशी और हर्ष यदुवंशी नागपुर एम्स में इलाज करा रहे हैं। 

सीएम ने कहा सहयोग नहीं कर रही तमिलनाडू सरकार- 

नागपुर के अस्पताल में भरती बच्चों का हाल जानने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने तमिलनाडु में गिरफ्तारी की है, लेकिन तमिलनाडु सरकार हमारा सहयोग नहीं कर रही है। इसकी पूरी जिम्मेदारी दवा कंपनी की होती है। हमने भी ड्रग कंट्रोलर को हटाया, असिस्टेंट कंट्रोलर को सस्पेंड किया। सिरप लिखने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की है। 

तमिलनाडू में जाकर धरना दें कांग्रेस नेता-

मुख्यमंत्री श्री यादव ने कांग्रेस के रवैए को लेकर कटाक्ष किया है, उन्होने कहा  कि जो बात कर रहे है वे तमिलनाडु जाकर धरना दें। फैक्ट्री को ड्रग लाइसेंस कैसे दिया। एक बार लाइसेंस दिया तो दोबारा कैसे रिन्यूअल कर दिया। छोटी सी जगह में इतनी बड़ी फैक्ट्री कैसे बना दी। राहुल भी जाना चाहें तो तमिलनाडु जाएं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak