khabar abhi tak

रबी सीजन में 20 हजार मेगावाट तक होगी बिजली डिमांड, कोयला कम न पडे़

 


ऊर्जा मंत्री ने जबलपुर में बिजली कंपनियों की समीक्षा बैठक में कहा, बैक-अप ट्रांसफार्मर तैयार रखें,ट्रांसमिशन लाइनों की ट्रिपिंग पर नियंत्रण हर हाल में जरूरी

जबलपुर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने जबलपुर में बिजली कंपनियों की समीक्षा बैठक प्रद्युम्न सिंह तोमर बिजली कंपनियों के अधिकारियों से कहा कि रबी सीजन मेें बिजली की डिमांड 20 हजार मेगावाट तक होने का अनुमान है इसलिए कोयले के स्टॉक में कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने किसानों की मांग के अनुसार पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बिजली की कमी या बाधा नहीं आनी चाहिए।

-खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएं

उन्होंने निर्देश दिए कि खराब होने वाले पावर ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाएए साथ ही ट्रांसमिशन लाइनों की ट्रिपिंग पर नियंत्रण रखा जाए। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 50 से 500 एमवीए तक के अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था पहले से ही की गई है। मंत्री तोमर ने कहा कि रबी सीजन के पूर्व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापना का काम समय.सीमा में पूरा किया जाए। फेल होने वाले ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलने के लिए क्षेत्रीय स्टोर्स में पर्याप्त भंडारण और बैकअप ट्रांसफार्मर उपलब्ध रहें।

-डिमांड पूरी करने में ताप विद्युत गृह की भूमिका अहम

उन्होंने बताया कि पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों का प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट रहा है और यही स्तर आगामी रबी सीजन में भी बनाए रखना होगा। ताप विद्युत गृहों की भूमिका अहम होगी।तोमर ने यह भी निर्देश दिए कि इन नई इकाइयों से उत्पादित बिजली की निकासी के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क की तैयारी समय से पहले पूरी की जाए। उन्होंने बताया कि नई विद्युत इकाइयों की स्थापना का कार्य मार्च 2026 तक प्रारंभ कर दिया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak