khabar abhi tak

बैंक से लिंक मोबाइल बंद, फिर भी 65 किश्त में जालसालों ने निकाले 5.19 लाख


जबलपुर।
लोगों के बैंक खाते से पैसा उड़ाने वाले अज्ञात लोगों का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसमें व्यक्ति का मोबाइल दो साल से बंद हो चुका था, लेकिन बैंक में उसका नंबर लिंक था। मौका मिलते उसके खाते से एक माह के भीतर पांच लाख से अधिक राशि का आहरण कर लिया गया, जिसकी जानकारी खाताधारक को नहीं लग सकी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पनागर पुलिस ने बताया कि पनागर निवासी शशि पटेल ने लिखित शिकायत की कि उसके पति खेती करते है। उसका खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पनागर में है। 24 जून 23 से 27 जुलाई 23 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख 19 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से निकाल लिये। खाते से उसका मोबाईल नम्बर लिंक था, जो कि वर्ष 2023 में बंद हो गया था। इस वजह से बैक से रूपये निकाले जाने के सम्ब्ंाध में उसे कोई मैसिज प्राप्त नहीं हुये। हाल ही में जब वह अपना पैसा निकालने बैंक गयी तो ज्ञात हुआ खाते मे पेैसे नहीं है। किसी अज्ञात ने 65 किश्तों में 5 लाख 19 हजार रूपये निकाल लिये है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak