khabar abhi tak

अमेजन ने 14 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, होगा यह असर

 
नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने टेक जगत की बड़ी छंटनी की है। कंपनी ने 14,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की नौकरियां खत्म कर दी है। यह कदम टेक जगत के इतिहास में बड़ी छंटनियों मे गिना जा रहा है। यह छंटनी कंपनी के कॉर्पोरेट वर्कफोर्स के एक बड़े प्रतिशत को प्रभावित करेगी। अमेजन के पास फिलहाल लगभग 3.5 लाख कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं। यह छंटनी 2022 में 27,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है।

अमेजन की यह छंटनी ऐसे समय पर हो रही है जब पूरी टेक इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निवेश की दौड़ तेज हो गई है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी कंपनियां भी बड़े पैमाने पर एआई प्रोजेक्ट्स में संसाधन लगा रही हैं। इस प्रक्रिया के लिए पहले ही प्रभावित टीमों के मैनेजर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह छंटनी मुख्य रूप से अमेजन के ह्यूमन रिसोर्सेज (पीपल एक्सपीरिएंस एंड टेक्नोलॉजी या पीएक्सटी), ऑपरेशंस, डिवाइसेज और सर्विसेज, अमेजन वेब सर्विसेज (एडबलूएस) डिवीजन में होगी। इन डिवीजन में कर्मचारियों की बड़ी संख्या में कटौती की जा सकती है। 

अमेजन की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी) बेथ गैलेटी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक संदेश में कहा, आज हम जिन कटौतियों की घोषणा कर रहे हैं, वे संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में हैं। हमारा मकसद है अनावश्यक स्तरों को हटाना, नौकरशाही कम करना और संसाधनों को उन क्षेत्रों में केंद्रित करना, जो हमारे ग्राहकों की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के लिए सबसे अधिक अहम हैं।

त्योहारी सीजन में ढाई लाख अस्थायी नौकरियों की तैयारी

इन छंटनियों के बावजूद, अमेजन ने आगामी फेस्टिव और हॉलिडे सीजन के लिए 2.5 लाख अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की है। यह आंकड़ा पिछले दो वर्षों के समान है। कंपनी को उम्मीद है कि छुट्टियों के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इन मौसमी कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak