khabar abhi tak

ठंड की दस्तक : प्रदेश में पारा 14 डिग्री तक लुढ़का


जबलपुर।
मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम शुष्क और साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। कुछ जगहों पर केवल हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं, जोरदार बारिश के बाद अब दिन में चटक धूप खिल रही है और शाम होते ही गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगा है। इस बार ठंड की शुरुआत सामान्य से कुछ जल्दी हो गई है।

जबलपुर में आज (शनिवार) न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। जबलपुर में दिन के दौरान तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात में यह 18.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। हवा की गति 16.6 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 22.3 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 23.3 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24.2 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 24.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सूरज सुबह करीब 06:05 AM बजे उदय होगा और शाम को 05:48 PM बजे अस्त होगा।

राजधानी भोपाल में पारा अक्टूबर में 18 डिग्री तक गिर गया है, जो पिछले 17 वर्षों में पहली बार हुआ है। पचमढ़ी के मुकाबले राजगढ़ और इंदौर शहरों में तापमान अधिक ठंडा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि राजगढ़ में 14.5 डिग्री, इंदौर में 15.5 डिग्री और खंडवा में 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. भोपाल में भी न्यूनतम पारा 18 डिग्री तक गिरा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak