khabar abhi tak

जबलपुर : WCRMS की टिकट चेकिंग विभाग की यूथ बॉडी गठित, मतेंद्र अध्यक्ष, राजेंद्र सचिव चुने गए

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ ने जबलपुर मंडल की टिकट चैकिंग की यूथ बॉडी का गठन किया. जिसमें मतेेंद्र कुमार सचिव व राजेंद्र विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.

मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा, अध्यक्ष सी एम उपाध्याय के निर्देशानुसार जबलपुर मंडल सचिव डी पी अग्रवाल तथा मंडल अध्यक्ष एस एन शुक्ला के नेतृत्व में मुख्य शाखा के अंतर्गत टिकिट चेकिंग विभाग की यूथ बॉडी का चयन भारी संख्या में उपस्थित स्टाफ की मौजूदगी में किया गया । 

संघ के संयुक्त महासचिव संदीप श्रोती के संचालन में मुख्य शाखा सचिव आरए सिंह की उपस्थिति में यह चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें मतेंद्र कुमार को यूथ बॉडी का अध्यक्ष और राजेंद्र विश्वकर्मा को सचिव निर्विरोध रूप से नियुक्त किया गया। इनके साथ साथ पंकज कुमार, गोविंद लोधी, अमरेंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संदीप राय, अभय कुमार तथा सूर्या प्रताप को मीडिया प्रभार दिया गया। कुछ 25 पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें संघ की जि़म्मेदारियां सौंपी गई। 

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी धीरज अग्रवाल ने संबोधित करते हुए मौजूद सभी सदस्यों को संघ का महत्व समझाया वहीं राजेश सैनी ने सभी को संगठित रहते हुए एक साथ रेल हित में कार्य करने की सलाह दी।  चयन उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष और सचिव दोनों ने प्रदान की गई नई जिम्मेदारी के लिए संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया तथा पूर्ण निष्ठा के साथ सभी के हित में कार्य करने का वादा किया। 

इस कार्यक्रम में हर्ष वर्मा, एस पी सिंह, रिहान ख़ान, मुकेश ज्योतिषी, विकास चंद्र, राजेश मिश्रा, के के शर्मा, महेश कुम्हार, सुधीर कुमार, मनोज सिंह, अनिकेत यादव, यशवंत कुमार, मोहित सूर्यवंशी, आशीष चड्ढा समेत संघ के लगभग 100 कार्यकर्ता शामिल हुए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak