khabar abhi tak

WCRECCS कोटा की 13वीं साधारण सभा सम्पन्न, जबलपुर, भोपाल के डायरेक्टर भी हुए शामिल

रेल कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित

कोटा। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्लाईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, कोटा (डबलूसीआरईसीसीएस) की 13वीं साधारण सभा की बैठक आज रविवार 14 सितम्बर को कोटा के उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा आयोजित की गई।  इस साधारण सभा में कोटा के अलावा जबलपुर व भोपाल मंडल के भी संचालक उपस्थित थे। इस मौके पर शेयर होल्डर रेल कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया गया.

इस साल 12 प्रतिशत डिविडेंड दिया जायेगा : का. मुकेश गालव

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्लाईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, कोटा के संरक्षक मुकेश गालव ने अपने संबोधन में कहा कि 31.03.2025 तक के शेयर धारकों को इस वर्ष 12 प्रतिशत डिविडेंट दिया जायेगा। जो शेयर धारक लाभांश का भुगतान चाहते है 100 के गुणंाक में अपना लाभांश 01.10.2025 से भुगतान प्राप्त कर सकते है। एफडी पर सर्वाधिक ब्याज दिया जा रहा है। श्री गालव ने संबोधित करते हुये बताया कि सोसायटी की आर्थिक स्थिति निरन्तर सुदृढ़ होती जा रही है, सदस्यों की जमाओं में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है, सदस्यों को समय पर ऋण दिया जा रहा है जिसकी वजह से सोसायटी की लाभ में निरन्तर वृद्धि हो रही है। सोसायटी पिछले 10 सालों से सोसायटी शेयर धारको को लाभांश वितरण कर रही है।


सोसायटी ने 2.46 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया : का. इरशाद खान

सोसायटी के चेयरमैन इरशाद खान ने बताया कि सोसायटी ने दिनांक 31.03.2025 तक 2.46 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। सोसायटी के साधारण सभा में प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को सेकेन्ड्री, हायर सेकेन्ड्री एवं कॉलेज स्तर में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 50 प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को भी सम्मानित कर आकर्षक उपहार दिया गया। रेलवे मेंस बेस्ट प्राइस कोटा में विगत 6 वर्षों से एवं न्यू कटनी जं. में 2 वर्ष से सूचारू रूप से चल रही है, जिससे सदस्य रेल कर्मचारी उचित दर पर घरेलू सामान क्रय कर उसका लाभ उठा रहे हैं।

ये मौजूद रहे

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी फणीश कुमार नायक, जबलपुर के संचालक पी.आर.मिश्रा, सिन्टू सिंह, समीर शर्मा, कोटा के राकेश भार्गव, अजय त्रिवेदी, भोपाल के संचालक प्रमोद कुशवाह सहित सैंकड़ों रेलकर्मचारी सोसायटी की साधारण सभा में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak