khabar abhi tak

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से एक दिन पहले डर्टी पालिटिक्स, बदनावर-भैंसोला मार्ग पर PM-CM के 80 फ्लेक्स किए क्षतिग्रस्त



बदनावर। बदनावर के भैंसोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरा प्रस्तावित है। इसके पहले देर रात कुछ लोगों द्वारा यहां पर पीएम और सीएम के पोस्टर फाडऩे का मामला सामने आया है है। पीएम मोदी 17 सितंबर को यहां प्रधानमंत्री मेगा मित्र टेक्सटाइल पार्क का भूमि पूजन करने वाले हैं।
                                    बताया गया है कि अज्ञात तत्वों ने देर रात बदनावर-भैंसोला मार्ग पर तोडफ़ोड़ की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मोहन यादव के फोटो वाले 80 से अधिक पोस्टर को फाड़ दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व आदिवासी क्षेत्र के विकास में बाधा डालना चाहते हैं। भारती ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस टीआई अमितसिंह कुशवाह ने बताया कि दोषियों की पहचान के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी और उन्हें पकड़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak