khabar abhi tak

OMG - स्कूल में लेडी टीचर के पांव नहीं पड़े तो, गुस्साई मैडम ने 31 छात्रों को बेरहमी से पीटा, मचा बवाल

मयूरभंज. ओडिशा के मयूरभंज जिले में छात्रों को स्कूल में बुरी तरह से पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका पर बड़ा एक्शन हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार 13 सितम्बर की सुबह प्रार्थना के बाद स्कूल में छात्रों ने शिक्षिका का पैर नहीं छूआ तो वह गुस्से से लाल हो गईं। इसके बाद, छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

वहीं, मामला प्रकाश में आने के बाद सहायक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। सहायक शिक्षिका का नाम सुकांति बताया जा रहा है। जो बेतनोती ब्लॉक के प्रतिमादेवीपुर क्लस्टर के खंडादेउला सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती हैं।

बांस के डंडे से पीटा

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि स्कूल में सुबह की प्रार्थना के बाद सभी छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में चले गए। इसके बाद, शिक्षिका एक-एक कर कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों के पास गईं। जहां कुछ छात्रों से पूछा कि प्रार्थना के बाद उन्होंने उनके पैर क्यों नहीं छुए? जिन छात्रों ने उनके पैर नहीं छुए थे, उन्हें शिक्षिका ने बांस के डंडे से पीटा। बुरी तरह से पिटाई के कारण छात्र घायल हो गए।

अभिभावकों को पता चला तो क्या हुआ?

जब घायल छात्रों के अभिभावकों को इस घटना के बारे में पता चला, तो वे स्कूल पहुंच गए। शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर दी। घायल छात्रों को इलाज के लिए बेतनोती अस्पताल ले जाया गया। उधर, शिकायत मिलने के बाद प्रधानाध्यापक पूर्णचंद्र ओझा ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), सीआरसीसी और विद्यालय प्रबंधन समिति को घटना के बारे में जानकारी दी। जिन्होंने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के आधार पर, बीईओ ने सहायक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak