khabar abhi tak

तीन ' झपटमार ' गिरपफ्तार, 11 मोबाइल बरामद


जबलपुर।
लोगों के मोबाइल छीनने वाले तीन झपटमारों को मदनमहल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त की गई दो पहिया स्कूटर जब्त कर लिया है। 

मदनमहल थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि रविवार को बताया कि मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस ने हनुमानताल निवासी इमरान अंसारी उर्फ शानू, मोहम्मद माजिद और सरफराज कुरैशी को गिरपफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि धनपुरी निवासी प्रदीप कुमार ठाकुर की रिपोर्ट पर पुलिस हरकत में आई थी। उसी समय आरोपियों ने गंगानगर निवासी संतोष कुमार सिंगरौल को भी लूट का शिकार बनाया था। अलर्ट हुई पुलिस ने पाया कि मदनमहल के प्लेटफॉर्म 4 की ओर स्कूटर में तेजी से तीन लड़के आ रहे हैं। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिससे वे भागने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा कर गिर गए। पुलिस ने तीनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताद की तो उन्होंने पूर्व में कैंट क्षेत्र से मोबाइल चुराना स्वीकार करते  हुये उक्त चुराई हुई एक्सिस से मदन महल क्षेत्र में 2 मोबाईल झपटना तथा अन्य  थाना क्षेत्रों से कई मोबाईल झपटने की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर का स्कूटर समेत 11 मोबाइल बरामद किए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak