khabar abhi tak

MP- छिंदवाड़ा में कार की टक्कर से 7 फीट ऊपर उछले एएसआई, मौत, सांप देखने रोड-क्रॉस कर रहे थे

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर चंदनगांव के पास रविवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में पांढुर्ना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सौरभ राजपूत की मौत हो गई। घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ होटल में डिनर कर बाहर निकल रहे थे।

दोस्त बाइक में पेट्रोल डलवाने गए तो सौरभ सड़क पार कर पैदल आगे बढ़े। तभी कुछ लोगों को उन्होंने रोड की दूसरी तरफ सांप मारते हुए देखा तो रुक गए। सौरभ भी सड़क पार कर देखने जा रहे थे। डिवाइडर पार ही किया था कि तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सीसीटीवी वीडियो में वह टक्कर के बाद 7 फीट ऊपर तक उछलते हुए दिख रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू

स्थानीय लोगों ने तुरंत सौरभ को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षक आशीष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

तीन साल की बेटी है, परिवार में शोक की लहर

मृतक सौरभ राजपूत (30 वर्ष) अपने पीछे पत्नी, मां-पिता, बड़ा भाई और तीन साल की बेटी छोड़ गए हैं। बड़ा भाई जालंधर में भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और घटना की सूचना मिलते ही वह छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गया। पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से फरार वाहन की तलाश तेज कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak