पुलिस अधिकारियों के अनुसार रामचरण सुबह 8 बजे अपने खेत में काम करने गया था। दोपहर में जब वह भोजन के लिए घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी खेत पर पहुंची। वहां उन्हें रामप्रसाद का शव आधा पानी में डूबा मिला। खेत की मेढ़ पर एक टूटी हुई बिजली की तार पड़ी थी। मृतक के हाथ और गर्दन पर करंट से झुलसने के निशान थे। रामचरण की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, यहां तक कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि खेत में बिजली के टूटे तार पड़े थे, जिनकी चपेट में आने के कारण किसान की करंट से मौत हुई है। किसान के शरीर पर झुलसने के निशान भी पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
madhya-pradesh