khabar abhi tak

MP : मरीज की मौत होने से नाराज परिजन ने लेडी डॉक्टर को अस्पताल में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कपड़े भी फाड़े

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजन ने लेडी डॉक्टर की पिटाई कर दी। आरोप है कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए। अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर जमकर हंगामा किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें डॉक्टर पायल पाटीदार बचकर भाग रही हैं और लोग उनके पीछे हैं। घटना शनिवार 13 सितम्बर की शाम करीब 4.30 बजे की है।

डॉक्टर पायल पाटीदार के मुताबिक मरीज को सुबह करीब 9 बजे ओपीडी में इलाज के लिए आया था। उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए जांच के बाद उसे आगे उपचार के लिए झालावाड़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। इसी दौरान महिलाओं ने डॉक्टर के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

डॉक्टर्स थाने पहुंचे, एफआईआर दर्ज कराई

घटना की जानकारी मिलते ही बीएमओ डॉक्टर सुनील चौरसिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर कभी किसी की जान लेने का इरादा नहीं रखते। मरीज की तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उसे रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस तरह के दबाव में कोई भी डॉक्टर काम नहीं कर पाएगा। इसके बाद डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से माचलपुर थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

गर्भवती है मृतक की पत्नी

पुलिस ने रात में ही मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है मृतक युवक अरविंद मालवीय, पिता प्रेमनारायण मालवीय निवासी माचलपुर, पेंट्री का काम करता था। उसकी पत्नी गर्भवती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak